Central Bank of India: सेंट्रल बैंक ने फैस्टिव ऑफर को तीन महीने के लिए बढ़ाया, अब मार्च तक उठा सकेंगे कई फायदे

Central Bank of India Festive Offer: इससे पहले यह ऑफर 31 दिसंबर 2023 तक जारी थी। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक (रिटले एसेट) विवेक कुमार ने कहा कि बैंक इस अवधि में ग्राहकों के लिए कम ब्याज दर, ‘प्रोसेसिंग’ शुल्क में छूट और अन्य सुविधाएं दे रहा है।

Central Bank of India: पब्लिक सेक्टर का बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपने रिटेल एसेट बुक को बढ़ाने के लिए अपनी त्योहारी पेशकश को तीन महीने और यानी 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। इससे पहले यह ऑफर 31 दिसंबर 2023 तक जारी थी। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक (रिटले एसेट) विवेक कुमार ने कहा कि बैंक इस अवधि में ग्राहकों के लिए कम ब्याज दर, ‘प्रोसेसिंग’ शुल्क में छूट और अन्य सुविधाएं दे रहा है। वहीं, सेंट गृह लक्ष्मी योजना और सेंट बिजनेस स्कीम पूरे उद्योग में सबसे कम ब्याज दर की पेशकश कर रही है। यह 8.35 फीसदी की दर से शुरू होती है।

Home Loan, Central Bank of India

चरम पर हैं ब्याज दरें

पिछले हफ्ते बैंक ने दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स के साथ भी बैठक की थी। इस आयोजन में लगभग 150 डायरेक्ट सेल्स एजेंट और क्षेत्र भर के 50 प्रसिद्ध बिल्डर शामिल हुए। उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादातर उत्पादों पर ब्याज दरें चरम पर हैं और आगे बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।

End of Feed