आज होगा डिजिटल रुपये के पायलट प्रोजेक्ट का आगाज, जानें कैसे करेगा काम

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 03:26 PM IST

Digital Rupee: डिजिटल रुपया करंसी की दुनिया में एक बड़ी पहल है। लेकिन यह समझना भी जरूरी है कि सरकार इसे क्यों ला रही है और यह काम कैसे करेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द ही जेब में कैश लेकर चलना पुराने जमाने की बात होगी।
  • देश में डिजिटल रुपया (E-Rupee) का पायलट लॉन्च होने जा रहा है।
  • जी हां, आरबीआई की डिजिटल करेंसी अब हकीकत बनने जा रही है।

नई दिल्ली। देश की डिजिटल करेंसी- 'डिजिटल रुपया' (Digital Rupee) का पहला पायलट परीक्षण एक नवंबर को शुरू होगा। इसकी जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोमवार को दी। केंद्रीय बैंक की ओर से कहा गया कि डिजिटल रुपये (होलसेल सेगमेंट) का पहला पायलट परीक्षण एक नवंबर को शुरू होगा। इस परीक्षण से सरकारी सिक्योरिटी में द्वितीयक बाजार लेनदेन का निपटान किया जाएगा। इसमें नौ बैंक सरकारी सिक्योरिटी में लेनदेन के लिए इस डिजिटल मुद्रा (Central Bank Digital Currency) का इस्तेमाल करेंगे।

digital rupee

Central Bank Digital Currency: डिजिटल रुपये के पायलट प्रोजेक्ट का आगाज! जानें कैसे करेगा काम

रिटेल सेगमेंट में डिजिटल रुपया

End of Feed