प्लेटफॉर्म टिकट लेकर AC वेटिंग हॉल में बैठ सकते हैं या नहीं? जानिए रेलवे का नियम

प्लेटफॉर्म टिकट को लेकर अक्सर लोगों के मन में एक सवाल रहता है कि यदि वे स्टेशन पर किसी का वेट करने गए हैं और ट्रेन लेट है तो प्लेटफॉर्म लेकर एसी वेटिंग रूम में बैठ सकते हैं या नहीं।

भारतीय रेलवे से यात्रा करने वाले कई यात्रियों के मन में अक्सर यह सवाल होता है कि अगर उनके पास केवल प्लेटफॉर्म टिकट है, तो क्या वे स्टेशन के AC Waiting Hall में बैठ सकते हैं? इस विषय को लेकर काफी भ्रम बना रहता है। रेलवे के नियमों के अनुसार प्लेटफॉर्म टिकट केवल स्टेशन के प्लेटफॉर्म तक प्रवेश की अनुमति देता है, लेकिन इससे AC वेटिंग हॉल का उपयोग करने का अधिकार नहीं मिलता।

AC WAITING ROOM

AC Waiting Hall में किसे मिलती है एंट्री?

प्लेटफॉर्म टिकट का असली उद्देश्य क्या है?

प्लेटफॉर्म टिकट उन लोगों के लिए जारी किया जाता है जो किसी यात्री को छोड़ने या लेने के लिए स्टेशन आते हैं। यह टिकट केवल स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म में निर्धारित समय तक प्रवेश की अनुमति देता है। इसका उद्देश्य यात्रा करना नहीं, बल्कि प्लेटफॉर्म तक सीमित पहुंच उपलब्ध कराना है।

End of Feed