क्या 'कैंसिल' बटन को दो बार दबाने से नहीं होती ATM पिन की चोरी? जानें सच्चाई

ATM PIN fraud: इस मैसेज को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नाम से जोड़ा गया है। ऐसी भ्रामक जानकारियां न केवल लोगों को गुमराह करती हैं बल्कि असली सुरक्षा उपायों से भी उनका ध्यान भटका सकती हैं। पिन चोरी से बचाव के लिए वास्तविक और प्रभावी उपाय अपनाना जरूरी है।

ATM PIN fraud: एटीएम फ्रॉड भारत में एक बड़ी चिंता बनी हुई है, जिसमें घोटालेबाज पैसे और संवेदनशील कार्डधारक का डेटा चुराने के लिए कार्ड स्किमिंग, सोशल इंजीनियरिंग और सॉफ्टवेयर शोषण जैसे तरीके अपनाते हैं। हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि ATM में हर लेनदेन से पहले दो बार "कैंसिल" बटन दबाने से पिन चोरी को रोका जा सकता है। लेकिन यह दावा एकदम झूठा है।

End of Feed