Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों को मिलेंगे 3000 रुपये? CM की महत्त्वपूर्ण घोषणा, जानें क्या है सच

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली लाडली बहन योजना (Ladli Behna Yojana) को लेकर इस वक्त बहुत सी अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि दिवाली के मौके पर राज्य सरकार की तरफ से लाडली बहनों को 3000 रुपये भेजे जाएंगे। ये अटकलें इसलिए भी लगाई जा रही हैं क्योंकि खुद CM मोहन लाल यादव भी इस बात की घोषणा कर चुके हैं।

Ladli Behna Yojana: सावित्रीबाई फुले का विचार था कि ‘अगर समाज को बेहतर बनाना है तो महिलाओं का उत्थान कानरा होगा’। इसी विचार और महिलाओं को आत्मनिर्भरता प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा बहुत सी योजनाएं चलाई जाती हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली लाडली बहन योजना (CM Ladli Behna Yojana) भी ऐसी ही एक योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। फिलहाल राज्य की महिलाएं 18वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 18th Instalment) का इंतजार कर रही हैं। इसी बीच ऐसी अटकलों ने जोर पकड़ लिया है जिनमें कहा जा रहा है कि इस बार लाडली बहनों को 3000 रुपये मिलेंगे। आइये जानते हैं इन अटकलों की वजह क्या है?

Ladli Behna Yojana

लाडली बहनों को मिलेंगे 3000 रुपये? CM की महत्त्वपूर्ण घोषणा, जानें क्या है सच

क्या है अटकलों की वजह?

लाडली बहन योजना (Ladli Behna) की शुरुआत साल 2023 में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, शिवराज सिंह चौहान ने की थी। शुरुआती तौर पर इस योजना में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती थी जिसे बाद में सरकार ने बढ़ा कर 1250 रुपये कर दिया था। दिवाली के मौके पर प्रतिपक्ष के उपनेता हेमंत कटारे ने सरकार से मांग की थी कि लाड़ली बहना योजना में शामिल महिलाओं को इस बार 3000 रुपए भेजे जाएं ताकि वो दिवाली का पर्व खुशी-खुशी मना सकें।

End of Feed