क्या पति अपनी पत्नी की संपत्ति उसकी मर्जी के बिना बेच सकता है? जानें क्या हैं नियम

एक सवाल है कि क्या कोई पति अपनी पत्नी के नाम पर ली गई प्रॉपर्टी को बिना उसकी सहमती के बेच सकता है। इसको लेकर लोगों के मन में काफी कंफ्यूजन रहते हैं। एक मालिक के रूप में केवल पत्नी ही अपनी संपत्ति का सौदा तरीके से कर सकती है जैसा वह उचित समझे।

देश में प्रॉपर्टी को लेकर हर रोज नए-नए मामले सामने आते रहते हैं। देश के कोर्ट-कचहरी जमीन-खरीद-बिक्री में हुए विवाद के मामले से भरे पड़े हैं। प्रॉपर्टी को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठते रहते हैं। ऐसा ही एक सवाल है कि क्या कोई पति अपनी पत्नी के नाम पर ली गई प्रॉपर्टी को बिना उसकी सहमती के बेच सकता है। इसको लेकर लोगों के मन में काफी कंफ्यूजन रहते हैं। आइए जान लेते हैं इस सवाल का जवाब।

Property, Property Rule, Husband and Wife Property, प्रॉपर्टी,

क्या है सामान्य नियम?

आमतौर पर नियम यह है कि कोई भी व्यक्ति ऐसी चल या अचल संपत्ति की बिक्री नहीं कर सकता है, जो उसकी नहीं है। अब अगर पति-पत्नी के मामले में देखें, तो पति अपनी पत्नी के नाम पर ली गई प्रॉपर्टी को तभी बेच सकता है, जब पत्नी की अनुमति है। चाहे भले ही प्रॉपर्टी खरीदने के लिए पैसे का भुगतान पति ने किया हो। एक मालिक के रूप में केवल पत्नी ही अपनी संपत्ति का सौदा तरीके से कर सकती है जैसा वह उचित समझे।

End of Feed