Mutual Funds: SIP म्यूचुअल फंड से चाहते हैं बंपर रिटर्न, अपनाएं ये स्ट्रैटजी

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated May 21, 2024, 04:51 PM IST

Mutual Funds: आमतौर पर कहा जाता है कि म्यूचुअल फंड में निवेश की रकम पर सालाना 12 फीसदी का रिटर्न मिलता है। इस दर के हिसाब से देखें, तो हर महीने 5,000 रुपये का निवेश 20 साल में बढ़कर 50 लाख रुपये हो जाएगा। हालांकि, जोरदार रिटर्न के लिए आपको अपना म्यूचुअल फंड सावधानी से चुनना होगा।

Mutual Funds: म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट स्कीम ( SIP) पिछले कुछ वर्षों में सबसे लोकप्रिय निवेशों में से एक बन गई है। कंपाउंडिंग की वजह से SIP आपके पैसे को तेजी से बढ़ाने में मदद करता। आमतौर पर कहा जाता है कि म्यूचुअल फंड में निवेश की रकम पर सालाना 12 फीसदी का रिटर्न मिलता है। इस दर के हिसाब से देखें, तो हर महीने 5,000 रुपये का निवेश 20 साल में बढ़कर 50 लाख रुपये हो जाएगा। हालांकि, जोरदार रिटर्न के लिए आपको अपना म्यूचुअल फंड सावधानी से चुनना होगा। फिर आप म्यूचुअल फंड से मैक्सिमम लाभ उठा सकते हैं।

mutual fund SIP

म्यूचुअल फंड एसआईपी

ऐसी कंपनियों पर फोकस करें

हमेशा बड़ी, स्थापित और प्रोवेन ट्रैक वाली कंपनियों के रिकॉर्ड पर फोकस करें। ये स्टॉक मार्केट में गिरावट के दौरान आपके निवेश पोर्टफोलियो को स्थिरता और फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करते हैं। वैल्यू स्टॉक अक्सर उनकी कंपनी के इन्हेरेंट वैल्यू से कम कीमत पर व्यापार करते हैं। वे आमतौर पर लंबी अवधि के निवेशकों के लिए आकर्षक एंट्री प्वाइंट ऑफर करते हैं।

End of Feed