एक टिकट, दो सफर! रेलवे का यह 'सीक्रेट नियम' बचाएगा आपके हजारों रुपए

Break Journey Rule : ट्रेन से सफर करते हैं तो आपको भारतीय रेलवे के ब्रेक जर्नी रूल की भी जानकारी होनी चाहिए। इस नियम की जानकारी बहुत कम लोगों को होती है। इस नियम के साथ आप एक टिकट पर दो सफर का लाभ ले सकते हैं।

Break Journey Rule: भारत में ट्रेन से रोजाना 2 करोड़ से ज्यादा लोग सफर करते हैं। त्योहारों के मौकों पर यह संख्या और भी बढ़ जाती है। इतनी अधिक संख्या में यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए भारतीय रेलवे की ओर से कई नियम भी बनाए गए हैं, जिनमें ऐसे कई नियम हैं जिनकी जानकारी बहुत कम यात्रियों को होती है। इनमें एक महत्वपूर्ण नियम रेलवे का ब्रेक जर्नी (Break Journey) नियम है। इस नियम के तहत अगर आप लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं तो बीच के किसी स्टेशन पर कुछ समय के लिए रुक सकते हैं और फिर उसी टिकट पर आगे की यात्रा जारी रख सकते हैं। आइए जल्दी से भारतीय रेलवे के Break Journey Rule को लेकर सभी जरूरी बातों पर एक नजर डाल लें-

Break Journey Rule

रेलवे का ब्रेक जर्नी रूल क्या है (Photo: AI Generated)

रेलवे का Break Journey Rule क्या है

ब्रेक जर्नी का मतलब है एक ही टिकट पर स्रोत (Source) से गंतव्य (Destination) तक यात्रा करते समय बीच के किसी स्टेशन पर निर्धारित समय के लिए रुकना। इसके बाद यात्री उसी टिकट के साथ अपनी आगे की यात्रा पूरी कर सकता है।

End of Feed