खून के लिए जूझ रहे मरीजों को मिलेगी नई जिंदगी, देश के कोने-कोने में ड्रोन से होगी ब्लड की डिलीवरी

Blood delivery by Drone in India: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने गुरुवार को ड्रोन से खून की डिलीवरी की सफल टेस्टिंग की है। जिसके बाद देश के कोने-कोने में ड्रोन से खून की डिलीवरी करने की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। ICMR ने कहा कि कुछ जरूरी प्रोसेस को पूरा ड्रोन से खून की डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • देश के कोने-कोने में ड्रोन से होगी खून की डिलीवरी
  • ICMR ने ड्रोन से खून पहुंचाने की सफल टेस्टिंग की
  • अमेरिका, घाना समेत कई देशों में इस्तेमाल हो रहा है ड्रोन

Blood delivery by Drone in India: अब पूरे देश में ड्रोन से खून की डिलीवरी करने का सपना जल्द ही हकीकत में बदल सकता है। एक सीनियर ऑफिसर ने ये जानकारी दी। ICMR यानी भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research) ने गुरुवार को अपनी i-Drone पहल के तहत ड्रोन के जरिए ब्लड बैग की डिलीवरी की सफल टेस्टिंग की है।

blood, drone, blood delivery, blood delivery by drone, icmr

टेस्टिंग के दौरान ड्रोन में लोड किया गया 10 यूनिट खून

कोरोनावायरस के दौरान पहली बार इस्तेमाल हुआ था आई ड्रोन

ये पहल भारत में ड्रोन इकोलॉजी को बढ़ाने के राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा है। आईसीएमआर ने सबसे पहले कोविड-19 महामारी के दौरान दूरदराज के इलाकों तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए आई-ड्रोन का इस्तेमाल किया था।

End of Feed