Inverter Buying Tips: इन्वर्टर में भी होता है ब्लॉस्ट, खरीदते समय हमेशा रखें इन बातों का ध्यान

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 26, 2024, 01:29 PM IST

Inverter Buying Tips: गर्मी के मौसम में अधिक लोड की वजह से पावर कट होता है। ऐसे में लोग घरों में पावर बैक अप के लिए इन्वर्टर लगवा लेते हैं। अगर आप नया इन्वर्टर खरीदने जा रहे हैं, तो कुछ बातों का खास ध्यान रखे। क्योंकि आपकी एक गलती ब्लास्ट का कारण बन सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इन्वर्टर खरीदते वक्त ओवरलोड प्रोटेक्शन का ध्यान जरूर रखें।
  • टिलेशन नहीं होने पर इन्वर्टर हीट हो सकता है।
  • इन्वर्टर की वायरिंग का खास ध्यान रखें।

Inverter Buying Tips: देश के कई राज्यों में लोग अब उमस वाली गर्मी से परेशान हैं। उनकी परेशानी का तब और अधिक बढ़ जाता है, जब पावर कट हो जाता है। पावर कट की समस्या से निपटने के लिए लोग अपने घरों में इन्वर्टर लगवा लेते हैं। इन्वर्टर बिजली जाने के बाद पावर बैकअप देता है। अगर आप आजकल में इन्वर्टर खरीदने जा रहे हैं, तो कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। वरना इन्वर्टर हादसे की वजह बन सकता है।

Inverter Buying Tips

बिजली की खपत

नया इन्वर्टर खरीदने से पहले आपको इस बात का आकलन कर लेना चाहिए कि घर में कितनी पावर की जरूरत है। उसके अनुसार ही इन्वर्टर खरीदें। अधिकतर इन्वर्टर एक जैसे नजर आते हैं, लेकिन इनमें मुख्य अंतर पावर का होता है। कुछ इन्वर्टर प्योर साइन वेव होते हैं और कुछ स्क्वायर वेव होते हैं। प्योर साइन वेव में पावर कटौती और इन्वर्टर की पावर सप्लाई के बीच अंतर नहीं है। स्क्वायर साइन वेव की तुलना में प्योर साइन वेव थोड़े महंगे होते हैं।

End of Feed