खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए बिहार सरकार करेगी मदद, जानिए किसे मिलेंगे 10 लाख रुपये

बिहार में रहते हैं और अपना खुद का काम शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसों की कमी की वजह से नहीं कर पा रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए है। काम शुरू करने में राज्य सरकार आपकी मदद करेगी।

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana: अगर आप बिहार में रहते हैं और अपना खुद का कारोबार शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसों की कमी के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे हैं आपको राज्य सरकार की मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana) के बारे में जानना चाहिए। बिहार सरकार की यह योजना आपके लिए मददगार हो सकती है। इस योजना का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं और युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ना और उन्हें अपना बिजनेस शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के तहत बिहार सरकार पात्र आवेदकों को 10 लाख रुपये तक की मदद करती है।

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana

बिहार सरकार देगी काम शुरू करने के लिए 10 लाख (AI Generated Image)

क्या है मुख्यमंत्री उद्यमी योजना?

बिहार सरकार की इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, युवा, महिला और अल्पसंख्यक उद्यमियों के लिए अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई हैं। वित्त वर्ष 2024-25 की योजना के अनुसार, कुल 9,247 आवेदकों का चयन किया जाना था। इसमें श्रेणी-ए के लिए 5,000, श्रेणी-बी के लिए 3,500 और श्रेणी-सी के लिए 747 लाभार्थियों का लक्ष्य रखा गया था।

End of Feed