Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव में डालेंगे वोट? वोटर आईडी से मिनटों में ऐसे पता करें अपना पोलिंग बूथ

Bihar Chunav 2025: आपको बता दें कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में करीब 7.42 करोड़ मतदाता वोट करेंगे। इस बार 14 लाख नए वोटर मतदान करने वाले हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही वोटिंग वैलिड होती है। बिहार चुनाव के पहले चरण में 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पहले चरण में करीब 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1192 पुरुष और 122 महिलाएं हैं।

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव चरम पर है। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर और दूसर चरण की 11 नंवबर को होगी। इस बार चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव को बेहतर तरीके से कराने के लिए कई बदलाव किए हैं। इस बार बिहार चुनाव में एक बुथ पर 1200 वोटर्स को ही वोट डालेंगे। इसके चलते कई लोगों के बूथ बदल सकते हैं। अगर आप वोट डालने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी आपका पोलिंग बूथ कौन होगा? हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप अपने वोटर आईडी या QR कोड के जरिये अपना पोलिंग बूथ चंद सेकेंड में पता कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस।

बिहार विधानसभा चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव (Chief Electoral Officer, Bihar)

ऑनलाइन ऐसे पता करें पोलिंग बूथ

  1. चुनाव आयोग की वेबसाइट https://electoralsearch.eci.gov.in पर जाकर लॉग इन करें।
  2. इसके बाद वोटर आईडी कार्ड से 10 डिजिट का नंबर डालें और राज्य ‘बिहार’ को सेलेक्ट करें।
  3. स्क्रीन पर कैप्चा वेरिफाई करने का ऑप्शन आएगा। कैप्चा भरकर ‘सर्च’ पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद स्क्रीन पर बूथ नंबर, नाम, पता, विधानसभा क्षेत्र का नाम दिखेगा।
  5. आपको सभी पर्सनल डिटेल्स (जैसे कि नाम, उम्र, पता) मैच कर पोलिंग बूथ की जानकारी मिल जाएगी।
  6. आप अपना इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो पहचान पत्र (ई-ईपीआईसी) डाउनलोड या फिर प्रिंट आउट कर सकते हैं।

End of Feed