Digital Loans: तेजी से लोगों के बीच पॉपुलर हो रहे डिजिटल लोन से धोखाधड़ी का खतरा, हमेशा रहें सावधान

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 17, 2024, 03:09 PM IST

Digital Loans: डिजिटल लोन पूरी तरह से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या मोबाइल ऐप के जरिए प्रोसेस और दिए जाते हैं, जिससे किसी भी तरह की कागजी कार्रवाई या आमने-सामने बातचीत की जरूरत नहीं होती है। डिजिटल लोन के कुछ अहम नुकसान भी हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी है।

Digital Loans: हमारी जेब में रखा मोबाइल फोन एक ऐसी डिवाइस है, जो लगभग हर एक चीज को हम तक पहुंचाने के लिए काफी है। ऐसी ही एक चीज है डिजिटल लोन, जो FY24 में सभी रिटेल लोन का लगभग 2.5 फीसदी रहा। रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स की एक हालिया रिपोर्ट कहती है कि FY28 तक यह 5 फीसदी तक बढ़ सकता है। डिजिटल लोन पूरी तरह से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या मोबाइल ऐप के जरिए प्रोसेस और दिए जाते हैं, जिससे किसी भी तरह की कागजी कार्रवाई या आमने-सामने बातचीत की जरूरत नहीं होती। फास्ट अप्रूवल डिजिटल लोन के बढ़ते दायरे का अहम फैक्टर है। हालांकि, डिजिटल लोन के कुछ अहम नुकसान भी हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी है।

Digital Loans

लोन देने का तरीका

डिजिटल लोन देने वाले ऐप अक्सर ऐसे व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जिन्हें जल्दी पैसा चाहिए होता है या फिर जिनकी पहुंच पारंपरिक बैंकिंग सर्विस तक सीमित होती है। उनमें से कुछ के पास बुनियादी वित्तीय जागरूकता या साक्षरता भी नहीं होती है। ऐसे लोग डिजिटल लोन के चुंगल में कई बार बुरी तरह फंस जाते हैं।

End of Feed