LIC: महिलाओं के लिए बेस्ट हैं ये LIC योजनाएं, जीवन सुरक्षा के साथ-साथ मोटी कमाई भी

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी है। बीमा योजनाओं के साथ-साथ LIC बहुत सी ऐसी योजनाएं भी ऑफर करती है जिनमें लॉन्ग-टर्म में निवेश कर आप मोटा पैसा बचा सकते हैं। आज हम आपको महिलाओं के लिए उपलब्ध सबसे अच्छी LIC योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

LIC Plans For Women: महिलाओं के लिए आर्थिक स्वतंत्रता और सुरक्षा बहुत ही जरूरी होते हैं। इस बात को सरकार भी समझती है और इसीलिए कुछ योजनाएं विशेष रूप से महिलाओं के लिए ही तैयार की जाती हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी है। विभिन्न प्रकार की बीमा योजनाओं के साथ ही LIC बहुत सी इन्वेस्टमेंट योजनाएं भी ऑफर करती है। आज हम आपको LIC द्वारा ऑफर की जाने वाली ऐसी योजनाओं के बारे में बतायेंगे जिनमें इन्वेस्ट कर महिलाएं अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकती हैं।

LIC Plans For Women

महिलाओं के लिए बेस्ट हैं ये LIC योजनाएं, जीवन सुरक्षा के साथ-साथ मोटी कमाई भी

LIC आधार शिला (LIC Aadhar Shila)

यह योजना विशेष रूप से महिलाओं के लिए तैयार की गई है और इंश्योरेंस के साथ-साथ लॉन्ग टर्म में बचत का ऑप्शन भी देती है। इस योजना में इन्वेस्ट कर महिलाएं अपने परिवार और बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित कर सकती हैं। योजना में इन्वेस्ट करने पर आपको डेथ बेनिफिट मिलता है। यदि पॉलिसी की अवधि के दौरान पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को एश्योर्ड सम मिलता है। अगर पॉलिसी होल्डर की मृत्यु पॉलिसी शुरू होने के 5 सालों के बाद होती है तो नॉमिनी को अश्योर्ड सम के साथ ही गारंटीड बोनस भी मिलते हैं। पॉलिसी की अवधि पूरी होने पर पॉलिसीहोल्डर को एश्योर्ड सम के साथ ही मैच्योरिटी बेनिफिट और गारंटीड बोनस भी मिलता है। इस योजना में इन्वेस्ट करने के लिए उम्र कम से कम 8 साल और अधिकतम 55 साल होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:

LIC न्यू जीवन आनंद

LIC का यह प्लान आपको अपने प्रियजनों के भविष्य को सुरक्षा प्रदान करने का ऑप्शन भी देता है। इस प्लान में आप डेथ बेनिफिट भी प्राप्त कर सकते हैं। पॉलिसी की अवधी के दौरान पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु होने पर नॉमिनी को बेसिक एश्योर्ड सम का 125% या वार्षिक प्रीमियम का 7 गुना दिया जाता है। मैच्योरिटी पूरी होने पर बोनस भी ऑफर किया जाता है और आप 5 साल, 10 साल या 15 साल के अंतराल पर बोनस प्राप्त करने का विकल्प चुन सकते हैं। इस प्लान के तहत इन्वेस्ट किये गए पैसे पर टैक्स बेनिफिट भी मिलता है और साथ ही LIC के प्रॉफिट में से आपको हिस्सेदारी भी मिलती है। इस योजना में 18-50 साल की उम्र की महिलाएं इन्वेस्ट कर सकती हैं।

End of Feed