UPI के जरिए लोन देने की तैयारी में बैंक, गारंटी के लिए रखना होगा ये कागज

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 5, 2024, 04:16 PM IST

Loans on UPI against FDs: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने अभी तक UPI पर क्रेडिट-लाइन सेवा शुरू नहीं की है, लेकिन बैंकों ने अपने स्ट्रक्चर पर काम करना शुरू कर दिया है। बिना क्रेडिट हिस्ट्री वाले ग्राहकों को एफडी के बदले छोटे-छोटे लोन दिए जा सकते हैं।

Loans on UPI against FDs: प्राइवेट बैंक नए ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट के बदले यूपीआई पर लोन ऑफर कर सकते हैं। हालांकि, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने अभी तक UPI पर क्रेडिट-लाइन सेवा शुरू नहीं की है, लेकिन बैंकों ने अपने स्ट्रक्चर पर काम करना शुरू कर दिया है। ईटी नाउ के अनुसार, बैंक के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि जमाराशि के बदले लोन देना, क्रेडिट कार्ड के बदले लोन देने का एक किफायती तरीका माना जाता है, जिसके लिए बैंकों को न्यूनतम मूल्य के लेन-देन की आवश्यकता होती है।

Loans on UPI against FDs

एफडी के बदले छोटे लोन

नए बैंक ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं, इसलिए बिना क्रेडिट हिस्ट्री वाले ग्राहकों को एफडी के बदले छोटे-छोटे लोन दिए जा सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अप्रैल-जून तिमाही में एफडी के बदले लोन 1,294 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में इसमें 797 करोड़ की कमी आई थी।

End of Feed