BOI Loan Rate: बैंक ऑफ इंडिया ने दिया झटका, लोन पर अब देना होगा इतना अधिक ब्याज

Bank of India Loan Rate: भारतीय रिजर्व बैंक पांच अप्रैल को मॉनिटरी पॉलिसी की समीक्षा की घोषणा करेगा। बैंक ने उससे पहले ब्याज दर में इजाफे का ऐलान कर दिया है। इससे पहले एचडीएफसी बैंक ने अपने रेपो-लिंक्ड होम लोन की ब्याज दरों में 10-15 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था।

Bank of India Loan Rate: बैंक ऑफ इंडिया ने लोन पर लगने वाले ब्याज दर में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। पब्लिक सेक्टर के इस बैंक के ब्याज बढ़ाने के फैसले के बाद खुदरा समेत अन्य कर्ज महंगे होंगे। भारतीय रिजर्व बैंक पांच अप्रैल को मॉनिटरी पॉलिसी की समीक्षा की घोषणा करेगा। बैंक ने उससे पहले ब्याज दर में इजाफे का ऐलान कर दिया है। बैंक ऑफ इंडिया ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि नई दर एक अप्रैल से प्रभावी होगी।

Bank Of India Loan Rate

पर्सनल लोन चुका लेने के बाद जब लोन लेने के लिए निकलते हैं तो हमें ऑफर नहीं मिलते

कितना बढ़ा है ब्याज

बैंक ने कहा कि ‘मार्क अप’ में 0.1 फीसदी की वृद्धि की है। इससे यह 2.75 फीसदी से बढ़कर 2.85 फीसदी हो गया है। वर्तमान में रेपो दर 6.5 फीसदी है। ऐसे में रेपो आधारित ब्याज दर 9.35 प्रतिशत होगी। इस बीच, सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने भी आधार और मानक प्रधान उधारी दर से संबंधित ब्याज दर में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। नई दर तीन अप्रैल से प्रभावी होगी।

End of Feed
Latest News

ENG vs PAK 3rd Test Day 3 Highlights: बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में पाकिस्तान ने की धमाकेदार वापसी, इंग्लैंड को मिला जीत के लिए 130 रन का लक्ष्य

BRICS के मंच से भारत-चीन रिश्तों को मिलेगी धार, मोदी-जिनपिंग मुलाकात क्यों अहम? सीमा पर शांति-व्यापार को मिलेगा संतुलन!

Women's Asia Cup 2026: पाकिस्तान को पटखनी देकर फाइनल में पहुंचा श्रीलंका, हरमनप्रीत कौर की सेना से होगी खिताबी भिड़ंत

'गत्ते' के सहारे बिहार का स्वास्थ्य! जहानाबाद में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही पर तेजस्वी का तंज, बोले- 'आईसीयू में है विभाग '

BRICS Summit: PM मोदी का मेगा प्लान! 10 व्यापार बाधाएं हटाने से लेकर 100 स्टार्टअप के लक्ष्य तक; पढ़ें भारत के ग्लोबल ग्रोथ का रोडमैप