BOB Special FD Scheme: बैंक ऑफ बड़ौदा ने लॉन्च की नई FD स्कीम, जानें कितना मिलेगा ब्याज

Bank of Baroda Launches Special FD Scheme: मौजूदा और नए दोनों ग्राहक भारत में किसी भी बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रॉन्च में ग्रीन डिपॉजिट अकाउंट खोल सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक और सीईओ देबदत्त चंद ने कहा कि बैंक ने अपने ऑपरेशन में स्थिरता को शामिल करने में काफी प्रगति की है।

Bank of Baroda Launches Special FD Scheme: बैंक ऑफ बड़ौदा ने पर्यावरण-अनुकूल प्रोजेक्ट के लिए फंड जुटाने को लेकर बीओबी अर्थ ग्रीन टर्म डिपॉजिट योजना शुरू की है। मौजूदा और नए दोनों ग्राहक भारत में किसी भी बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रॉन्च में ग्रीन डिपॉजिट अकाउंट खोल सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक और सीईओ देबदत्त चंद ने कहा कि बैंक ने अपने ऑपरेशन में स्थिरता को शामिल करने में काफी प्रगति की है। इसमें जोखिम प्रबंधन, प्रशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरणीय प्रभाव के बारे में हमारा दृष्टिकोण शामिल है। बीओबी अर्थ ग्रीन टर्म डिपॉजिट स्कीम के लॉन्च से जमाकर्ताओं को स्थिर और सुरक्षित वित्तीय रिटर्न का डबल लाभ मिलेगा।

Bank of Baroda launches special FD scheme

बीओबी अर्थ ग्रीन टर्म की खास बातें

बीओबी अर्थ ग्रीन टर्म डिपॉजिट जमाकर्ताओं को विभिन्न अवधियों पर आकर्षक ब्याज दर हासिल करमे और भारत के ग्रीन और टिकाऊ अर्थव्यवस्था में परिवर्तन में भाग लेने का अवसर प्रदान करता है।

End of Feed