Bank of Baroda FD Rates: बैंक ऑफ बड़ौदा ने बढ़ाया FD पर रिटर्न, जानें अब कितनी होगी कमाई

Bank of Baroda FD Rates: ब्याज दरों में बढ़ोतरी का मुख्य रूप से फायदा केवल उन जमाकर्ताओं को अधिक होगा जो स्मॉल मैच्योरिटी अवधि के लिए डिपॉजिट रखते हैं। दिसंबर के महीनें में कई बैंकों ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में इजाफा किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा की नई एफडी दरें देख लीजिए।

Bank of Baroda FD Rates: बैंक ऑफ बड़ौदा ने अलग-अलग पीरियड में मैच्योर होने वाली रिटेल फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में 10 बेसिस प्वाइंट (BPS) से लेकर 125 बेसिस प्वाइंट तक का इजाफा किया है। ये दरें 29 दिसंबर से 2 करोड़ से कम की डिपॉजिट पर लागू हो गई हैं। ब्याज दरों में बढ़ोतरी का मुख्य रूप से फायदा केवल उन जमाकर्ताओं को अधिक होगा जो स्मॉल मैच्योरिटी अवधि के लिए डिपॉजिट रखते हैं। दिसंबर के महीनें में कई बैंकों ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में इजाफा किया है। बैंक एफडी की दरों में इजाफा कर ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश करते हैं।

BOB, Bank of Baroda

रिटेल एफडी की दरें बढ़ाई गईं

बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ जनरल मैनेजर ( रिटेल लायबिलिटिज एंड बिजनेस) रवींद्र सिंह नेगी ने कहा कि रिटेल एफडी की दरों को बढ़ाने का निर्णय हमारे डिपॉजिट पोर्टफोलियो को रणनीतिक रूप से प्रबंधित करते हुए हमारे ग्राहकों को उच्च मूल्य की पेशकश करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। हमारा मानना है कि यह कदम न केवल अधिक ग्राहकों को आकर्षित करेगा क्योंकि वे अपनी बचत पर अधिक कमाएंगे, बल्कि बैंक को जमा की लागत को अनुकूलित करने में भी मदद मिलेगी।

End of Feed