Bandhan Bank: सीनियर सिटीजन के लिए बंधन बैंक ने शुरू की नई FD स्कीम, निवेश पर मिलेगा 8 फीसदी से अधिक का बंपर ब्याज

Bandhan Bank INSPIRE Programme: स्कीम का नाम इंस्पायर (INSPIRE)है और इसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए ही डिजाइन किया गया है। इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने वाले सीनियर सिटीजन को बैंक 8.35 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा बैंक कई छूट भी ऑफर कर रहा है।

Bandhan Bank INSPIRE Programme: सीनियर सिटीजन के लिए बंधन बैंक ने मंगलवार को 'इंस्पायर' नाम से एक स्कीम की शुरुआत की है। स्कीम का नाम इंस्पायर (INSPIRE)है और इसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए ही डिजाइन किया गया है। इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने वाले सीनियर सिटीजन को बैंक 8.35 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर आकर्षक ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है। वरिष्ठ नागरिक 500 दिनों की अवधि की एफडी में निवेश कर 8.35 फीसदी की दर से ब्याज हासिल कर सकते हैं।

बैंक एफडी,

टैक्स सेवर एफडी

बैंक के अनुसार, टैक्स सेवर एफडी के लिए वरिष्ठ नागरिक 7.5 फीसदी की दर से प्रति वर्ष ब्याज का लाभ उठा सकते हैं। बैंक ने कहा कि इंस्पायर बैंक के वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को प्राथमिकता वाली बैंकिंग सर्विस और डोरस्टेप बैंकिंग सुविधाएं पहले से ही मुहैया करा रहा है।

End of Feed
Latest News