Ayushman Bharat Card Delhi: किसी भी व्यक्ति के जीवन में स्वास्थ्य का महत्त्व बहुत ही ज्यादा होता है। समय के साथ-साथ इलाज पर होने वाला खर्चा बढ़ता जा रहा है और आर्थिक रूप से कमजोर लोग इलाज का यह खर्च नहीं उठा सकते हैं। इसे देखते हुए मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। योजना में शामिल परिवारों और लोगों को सरकार द्वारा 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। फिलहाल यह योजना देश की राजधानी में लागू नहीं होती है लेकिन जल्द ही इस योजना को दिल्ली में भी लागू किया जाएगा।
दिल्ली में कब से बनेंगे आयुष्मान कार्ड
भारतीय जनता पार्टी का वादा
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया था कि अगर वो चुनाव जीत जाते हैं तो राजधानी में भी आयुष्मान भारत योजना लागू की जाएगी। इतना ही नहीं, भारतीय जनता पार्टी ने यह भी कहा था कि देश की राजधानी में 60 वर्ष और इससे अधिक उम्र वाले नागरिकों को 10 लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जाएगा। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन चुकी है। अब नागरिकों को जल्द से जल्द आयुष्मान भारत योजना के रजिस्ट्रेशन शुरू होने का इंतजार है।
कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
देश भर में आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक के फ्री इलाज की सुविधा दी जाती है। लेकिन दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को मुफ्त इलाज के लिए 5 लाख केंद्र सरकार द्वारा तो 5 लाख राज्य सरकार द्वारा दिए जायेंगे। हालांकि आधिकारिक तौर पर दिल्ली सरकार की तरफ से इस विषय पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन माना जाना रहा है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जल्द ही इस योजना के रजिस्ट्रेशन के शुरू होने की घोषणा कर सकती हैं।
