यूटिलिटी

ट्रेन चलने के 10 मिनट पहले मिल जाएगी कंफर्म टिकट, वो भी Tatkal से कम कीमत पर, जानें ट्रिक

Train current tickets: IRCTC वेबसाइट के अनुसार, "करंट बुकिंग का मतलब चार्ट तैयार होने के बाद खाली सीटों की बुकिंग से है।" IRCTC वेबसाइट या ऐप की मदद से आप खुद से ही करेंट टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। चलिए जानते हैं तरीका।

Image

Train current tickets

Train current tickets: भारत में हर दिन लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। त्यौहारों में यह आंकड़ा करोड़ों में भी चला जाता है। ऐसे में ट्रेन का कंफर्म टिकट मिलना आसान नहीं होता। कई लोग यात्रा से 2-2 महीना पहले से टिकट बुक करते हैं। लेकिन यदि आपको अचानक कहीं यात्रा करना हो तो क्या किया जाए। इसी समस्या को हल करने के लिए हम आपको रेलवे के एक खास फीचर करेंट टिकट के बारे में बता रहे हैं, जहां से आप तत्काल से भी कम कीमत में और ट्रेन पकड़ते हुए भी टिकट बुक कर सकते हैं।

क्या है करेंट टिकट (current booking) की सुविधा?

IRCTC वेबसाइट के अनुसार, "करंट बुकिंग का मतलब चार्ट तैयार होने के बाद खाली सीटों की बुकिंग से है।" हम सभी जानते हैं कि भारतीय रेलवे आमतौर पर निर्धारित प्रस्थान तिथि से दो महीने (60 दिन) पहले ट्रेन टिकट बुकिंग खोलता है। यदि आप कन्फर्म टिकट पाने से चूक जाते हैं या अंतिम समय में यात्रा की योजना बनाते हैं, तो रेलवे तत्काल कोटा का ऑप्शन देता है। जो यात्रा से करीब 1 दिन पहले बुक किया जा सकता है। हालांकि, यहां भी सभी को कन्फर्म टिकट नहीं मिलता है। ऐसे मामलों में रेलवे करेंट टिकट की सुविधा भी देता है, जो चार्ट बनने के बाद उपलब्ध होते हैं।

कैसे बुक करें करेंट टिकट?

IRCTC वेबसाइट या ऐप की मदद से आप खुद से ही करेंट टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए आप इन स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

  • IRCTC वेबसाइट या ऐप पर लॉग इन करें।
  • ‘ट्रेन’ ऑप्शन पर क्लिक करें और अपने गंतव्य (डेस्टिनेशन) और जहां जाना है (सोर्स) स्टेशन का नाम डालें।
  • ट्रेन की यात्रा की तारीख दर्ज करें।
  • करंट बुकिंग में केवल उसी दिन की यात्रा के लिए टिकट बुक किया जा सकता है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद ‘SEARCH TRAINS’ बटन पर क्लिक करें।
  • उपलब्ध ट्रेनों की लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • आप अपनी पसंद की क्लास (CC, EC, 3AC, 3E, आदि) में टिकट बुक कर सकते हैं।
  • अगर किसी ट्रेन में करंट टिकट उपलब्ध है, तो वह ‘CURR_AVBL-’ के रूप में दिखेगा।
  • आप इसे बुक कर सकते हैं और यात्रा कर सकते हैं।

ये भी जानना जरूरी

  • करंट बुकिंग सभी यूजर्स (सामान्य और एजेंट) के लिए उपलब्ध है।
  • केवल E-Ticket ही बुक किया जा सकता है।
  • करंट बुकिंग में सिर्फ कन्फर्म टिकट ही जारी किए जाते हैं।
  • केवल सीनियर सिटीजन और दिव्यांग यात्रियों को छूट दी जाती है।
  • इसमें बोर्डिंग पॉइंट बदलना संभव नहीं है।
  • नाम, उम्र, और लिंग में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता।
  • प्रीमियम और सुविधा ट्रेनों में अंतिम किराए (Last Booking Fare) पर टिकट बुक किया जाता है।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article