Ayushman Bharat Card: 70+ बुजुर्ग 5 लाख रुपये के मुफ्त इलाज के लिए कैसे पाएं आयुष्मान भारत वय वंदना कार्ड, जानें आवेदन का तरीका

Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana, Ayushman Card Online: 70 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक (Senior Citizens) अब आयुष्मान भारत के वय वंदना कार्ड (Ayushman Vay Vandana Card) के जरिये 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज प्राप्त कर सकते हैं, जिससे आसान ऑनलाइन नामांकन से हेल्थ केयर बेनिफिट सुगम हो जाएगा।

Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana, Ayushman Card Online: भारत सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिको (Senior Citizens) के लिए एक विशेष प्रावधान जोड़ा है। इसके तहत पात्र वरिष्ठ नागरिक हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त मेडिकल इलाज पाकर स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठा सकते हैं। यह योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) द्वारा संचालित है और इसके तहत लाभार्थी देश भर के सार्वजनिक और पैनल वाले प्राइवेट अस्पतालों में कैशलेस इलाज प्राप्त कर सकते हैं।

Ayushman Bharat, Ayushman Vay Vandana Card, Health Care Benefits, Ayushman Bharat Vay Vandana Card

आयुष्मान भारत वय वंदना कार्ड कैसे पाएं

आयुष्मान भारत वय वंदना कार्ड

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान वय वंदना कार्ड (Ayushman Vay Vandana Card) का उपयोग कर सकते हैं, जिसे आयुष्मान ऐप या वेबसाइट के जरिये आसानी से बनाया जा सकता है। सरकार ने यह सुविधा बुजुर्गों के लिए सरल और सहज बनाने हेतु विशेष प्रावधान किए हैं।

End of Feed