ऑफिस से मिले लैपटॉप में कर रहे हैं पर्सनल काम? हराम हो सकता है आपका आराम!

लोग ऑफिस के लैपटॉप में अपना निजी काम करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करके आप अपना ही नुकसान करते हैं, जानिये कैसे?

Using Office Laptop for Personal Work: ज्यादातर लोगों को उनकी सुविधा के लिए कंपनी द्वारा लैपटॉप जारी किया जाता है और अक्सर ऐसा भी पाया जाता है कि लोग अपना निजी काम अपने ऑफिस के लैपटॉप में करने लगते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की होने वाली है। यहां हम आपको बतायेंगे कि आपको ऑफिस से मिले हुए लैपटॉप को अपने निजी काम के लिए इस्तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए। विभिन्न सर्वे रिपोर्टों में यह बात सामने आ चुकी है कि बहुत से कर्मचारी कंपनियों द्वारा जारी किये गए लैपटॉप को अपने निजी कामों के लिए इस्तेमाल करते हैं।

ऑफिस के लैपटॉप में न करें पर्सनल काम

avoid using office laptop for personal work

नियमों के विरुद्ध

विभिन्न कारोबारों और कंपनियों द्वारा नियम एवं शर्तें भी तय किये गए हैं और इन नियमों एवं शर्तों के अनुसार आप ऑफिस द्वारा जारी किये गए लैपटॉप का इस्तेमाल अपने निजी कामों के लिए नहीं कर सकते हैं। लेकिन फिर भी बहुत से कर्मचारी इन नियमों एवं शर्तों को नजरअंदाज करते हैं और ऑफिस से जारी हुए लैपटॉप का इस्तेमाल अपने निजी कामों के लिए करते हैं।

End of Feed