Atal Pension Yojana (APY): हर महीने 210 रुपए करें निवेश, बुढ़ापे में सरकार देगी आपको 5000 रुपए की पेंशन

Atal Pension Yojana (APY): आप अपने लिए आज के एक छोटे निवेश से कल के भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं। मात्र हर महीने 210 रुपए के निवेश से आपको हर महीने 5000 रुपए की पेंशन मिल सकती है। यह पेंशन आपको रिटायरमेंट के बाद सरकार की ओर से दी जाएगी।

Atal Pension Yojana (APY): भारत सरकार की ओर नागरिकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक अटल पेंशन योजना (APY) है। यह केंद्र की ओर से चलाई जा रही एक ओल्ड एज इनकम सिक्योरिटी स्कीम है। यानी वृद्धावस्था के दौरान आप अपने लिए आज के निवेश से पेंशन की व्यवस्था कर सकते हैं। यह पेंशन आपको सरकार की ओर से दी जाएगी। इस योजना के तहत 1000-5000 रुपए तक की पेंशन दी जाती है। यह योजना मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों की लंबी उम्र के जोखिम (longevity risk) को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है।

Atal Pension Yojana (1)

Atal Pension Yojana (Photo : iStock)

इस योजना का उद्देश्य है कि कामगार लोग अपनी इच्छा से अपनी सेवानिवृत्ति (retirement) के लिए बचत करें, ताकि वृद्धावस्था में उन्हें नियमित आय मिल सके।

End of Feed