Anchor Books: पिछले कुछ समय के दौरान शेयर मार्केट में लोगों की रुचि काफी तेजी से बढ़ी है। पिछले साल के अंत के दौरान एक से बढ़कर इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) हमें देखने को मिले थे। इस साल भी लोग काफी बेसब्री से कंपनियों के IPO का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी शेयर मार्केट में रुचि रखते हैं और पिछले कुछ समय से IPO में इन्वेस्ट करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की साबित हो सकती है। किसी भी कंपनी के IPO से पहले उसकी एंकर बुक जारी की जाती है। आइए आपको बताते हैं कि एंकर बुक क्या होती है और आप इसका इस्तेमाल करके IPO में अपनी इन्वेस्टमेंट ज्यादा बेहतर कैसे बना सकते हैं।
क्या होती है एंकर बुक, इस तरह आप उठा सकते हैं फायदा
एंकर बुक और एंकर इन्वेस्टर्स
अमेरिका में सबसे पहले एंकर बुक का इस्तेमाल ऐसे रिकॉर्ड्स के लिए किया जाता था जिनमें दिन भर के ट्रेड को लिखा जाता था। साल 1953 के आस-पास एंकर बुक शब्द का इस्तेमाल अमेरिका में होता था। साल 2009 में सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने भारतीय मार्केट में एंकर इन्वेस्टर का आइडिया पेश किया था। किसी भी कंपनी के IPO को जनता के लिए खोले जाने से पहले एंकर इन्वेस्टर्स के लिए खोला जाता है।यह भी पढ़ें: अगर समुद्र न होता तो नहीं होता इंटरनेट, इस सीक्रेट कनेक्शन के बारे में कितना जानते हैं आप
