पैदल यात्री खुद से कंट्रोल कर सकेंगे रेड लाइट, इस शहर में लॉन्च हुआ पेलिकन सिग्नल; कैसे करेगा काम?

सड़क पार करने के लिए अब पैदल यात्रियों को ट्रैफिक रुकने का इंतजार नहीं करना होगा। पेलिकन सिग्नल तकनीक के जरिए लोग खुद बटन दबाकर रेड लाइट को कंट्रोल कर सकेंगे। आइए जानते हैं क्या है यह सिस्टम और कैसे करेगा काम।

अहमदाबाद में पैदल यात्रियों की सुविधा और सड़क सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से गुजरात का पहला ‘पेलिकन सिग्नल’ स्थापित किया गया है। इस नई तकनीक के जरिए अब पैदल यात्री केवल एक बटन दबाकर वाहनों के लिए सिग्नल लाल कर सकेंगे और सुरक्षित रूप से सड़क पार कर सकेंगे। यह व्यवस्था पारंपरिक चौराहों से अलग है। अब सड़क के बीच ऐसे स्थानों पर भी सिग्नल लगाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग सड़क पार करते हैं। इसके माध्यम से पैदल यात्रियों को सड़क पार करने के लिए ट्रैफिक के रुकने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Pelicon Signal

कैसे काम करेगा ये सिस्टम?

पेलिकन सिग्नल प्रणाली में सड़क किनारे एक विशेष कंट्रोल बॉक्स लगाया गया है। जब कोई व्यक्ति सड़क पार करना चाहता है, तो उसे इस बॉक्स में लगे बटन को दबाना होगा। बटन दबाने के लगभग पांच सेकंड बाद वाहनों के लिए सिग्नल लाल हो जाएगा और पैदल यात्रियों के लिए ग्रीन वॉकिंग सिग्नल चालू हो जाएगा।

End of Feed