Amazon Great Summer Sale: ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन अपने ग्राहकों के लिए जल्द ही ग्रेट समर सेल की शुरुआत करने जा रही है। अमेजन के मुताबिक इस सेल की शुरुआत 4 मई से होगी। लेकिन जिन ग्राहकों के पास अमेजन की प्राइम मेंबरशिप है, उनके लिए 12 घंटे पहले यानी 3 मई को दोपहर 12 बजे से ही सेल शुरू हो जाएगी। बताते चलें कि ग्रेट समर सेल में अमेजन पर ग्राहकों को खरीदारी पर 80 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। इतना ही नहीं, अमेजन ग्रेट समर सेल में ICICI Bank और Kotak Mahindra Bank के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत की बचत अलग से की जा सकेगी।
अमेजन पर ग्रेट समर सेल की शुरुआत 4 मई से हो रही है
ग्रेट समर सेल में हैडफोन पर मिलेगा 75% तक का डिस्काउंट
अमेजन की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक हैडफोन पर 75 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा तो वहीं टैबलेट पर ग्राहक 60 प्रतिशत तक के डिस्काउंट का लाभ उठा पाएंगे। इसके अलावा ग्रेट समर सेल में लैपटॉप पर 40 हजार रुपये की छूट मिलेगी।
मोबाइल फोन की खरीद पर 40% तक की छूट का उठा सकते हैं मजा
अमेजन के ग्रेट समर सेल में मोबाइल फोन और एक्सेसरीज की खरीद पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। सेल में बजट मोबाइल फोन की रेंज सिर्फ 5899 रुपये से शुरू होगी तो मोबाइल एक्सेसरीज की रेंज महज 39 रुपये से शुरू होगी।
फर्नीचर और मैटरेस पर 80% तक का बंपर डिस्काउंट
अमेजन की इस सेल में किचन और होम एप्लायंसेज पर 70 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी तो फर्नीचर और मैटरेस पर 80 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। सेल में आप 55 प्रतिशत की छूट के साथ एसी खरीद सकते हैं तो 55 फीसदी की छूट के साथ रेफ्रिजरेटर भी खरीदे जा सकते हैं।
कपड़ों की खरीद पर कम से कम 60% की मिलेगी छूट
इतना ही नहीं, अमेजन की इस सेल में आप जूते-चप्पल जैसे फुटवियर के साथ-साथ ज्वैलरी, घड़ियों और लगेज पर 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा कपड़ों की खरीद पर ग्राहकों को मिनिमम 60 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
