ड्राइवर के झपकी लेते ही बजेगा अलार्म: गंगा एक्सप्रेसवे पर लगा स्मार्ट हाईवे सेफ्टी फीचर

गंगा एक्सप्रेसवे पर इंस्टॉल्ड व्हाइट लाइन फीवर सफर के दौरान काफी मददगार साबित होगा। एक्सप्रेसवे की एक और खासियत है यहां बनाई गई एयर स्ट्रिप। यह विशेष रूप से आपातकालीन लैंडिंग और रक्षा कार्यों के लिए तैयार की गई है।

भारत में सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण ड्राइविंग के दौरान नींद आना यानी “ड्राउजी ड्राइविंग” माना जाता है। लंबे और एक जैसे दिखने वाले एक्सप्रेसवे पर कई बार ड्राइवर झपकी ले लेते हैं, जिससे गंभीर हादसे हो जाते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए Ganga Expressway पर एक नई और अनोखी सेफ्टी तकनीक लागू की जा रही है, जो ड्राइवर की सतर्कता बनाए रखने में मदद करेगी। बता दें कि हाल ही में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हुआ है।

Ganga Expressway

झपकी लेते ही बजेगा अलार्म: गंगा एक्सप्रेसवे पर लगा स्मार्ट हाईवे सेफ्टी फीचर

“व्हाइट लाइन फीवर” से निपटने का समाधान

लंबे सफर के दौरान एक ही तरह की सड़क और लगातार दिखती लेन मार्किंग से ड्राइवर पर मानसिक असर पड़ता है, जिसे “व्हाइट लाइन फीवर” कहा जाता है। इस स्थिति में ड्राइवर की एकाग्रता कम हो जाती है और वह सुस्ती महसूस करने लगता है। गंगा एक्सप्रेसवे पर लागू की गई नई तकनीक इसी समस्या से निपटने के लिए तैयार की गई है।

End of Feed