Air Purifier आखिर कैसे काम करता है? जानिए इसके अंदर छिपी पूरी टेक्नोलॉजी

दरअसल, एयर प्यूरीफायर के अंदर कई तरह के फिल्टर और खास तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। ये मिलकर हवा में मौजूद धूल, धुआं, एलर्जी पैदा करने वाले कणों और कुछ हानिकारक गैसों को कम करने में मदद करते हैं। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि एयर प्यूरीफायर कैसे काम करता है।

दिवाली हो या सर्दियों का मौसम, देश के कई शहरों में वायु प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ती रहती है। पटाखों का धुआं, गाड़ियों से निकलने वाला जहरीला धुआं और धूल-मिट्टी मिलकर हवा को सांस लेने लायक नहीं छोड़ते। परेशानी सिर्फ घर के बाहर तक सीमित नहीं है। कई बार घर के अंदर की हवा में भी ऐसे छोटे-छोटे प्रदूषक मौजूद होते हैं, जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Air Purifier

हवा को शुद्ध बनाने के लिए एयर प्यूरीफायर में कई तरह की टेक्नोलॉजी काम करती है।

यही वजह है कि आजकल लोग अपने घरों में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करने लगे हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आकार में छोटा दिखने वाला यह इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हवा को साफ कैसे करता है? क्या इसके अंदर कोई खास लिक्विड भरा होता है या फिर यह किसी दूसरी तकनीक से काम करता है?

End of Feed