Air India Express: एयरलाइन ने रिफंड के लिए जारी किए व्हाट्सएप नंबर, यात्रियों को दिए कई विकल्प

Air India Express: एयरलाइन की तरफ से कहा गया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस इस अप्रत्याशित स्थिति से यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। एयरलाइन में चालक दल के लगभग 1,400 सदस्य हैं, जिनमें से लगभग 500 सदस्य वरिष्ठ स्तर पर हैं।

Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 30 से अधिक क्रू मेंबर्स को बर्खास्त करने के बाद गुरुवार को 85 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी। एयरलाइन ने फ्लाइट्स कैंसिल के ऐलान के साथ ही टिकट रिफंड को लेकर भी बयान जारी किया। एयरलाइन ने उन यात्रियों के लिए विकल्प पेश किया है, जिनकी फ्लाइट तीन घंटे से अधिक लेट है या फिर कैंसिल हो गई है। टाटा समूह के मालिकाना हक वाली एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस ऑपरेशनल संकट से जूझ रही है। एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में चालक दल के 200 से अधिक सदस्य मंगलवार रात से बीमार होने का बताकर छुट्टी पर चले गए।

air india express refund

कैसे मिलेगा पूरा रिफंड

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने के आधिकारिक बयान में कहा कि जिन पैसेंजर्स की फ्लाइट कैंसिल हो जाती है या फिर 3 घंटे से अधिक लेट हो जाती है, तो वे टिया पर व्हाट्सएप (+91 6360012345) या airindiaexpress.com पर बिना किसी शुल्क के पूरा रिफंड का ऑप्शन चुन सकते हैं। इसके अलावा यात्री अपनी यात्रा की डेट को रिशेड्यूल कर सकते हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता द्वारा जारी एक बयान में, एयरलाइन ने अप्रत्याशित स्थिति के बीच यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

End of Feed