Sarathi Portal: फसल बीमा प्रोडक्ट के लिए सारथी पोर्टल लॉन्च, ऐसे दर्ज करा सकते हैं शिकायत

SARATHI Portal: ​​यह पोर्टल बीमा उत्पादों को देखने, खरीदने और उनका लाभ उठाने के लिए सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म होगा। 'कृषि रक्षक पोर्टल और हेल्पलाइन' इसके लिए सुविधा प्रदाता के रूप में काम करेगी जो बीमित किसान और बीमा कंपनियों, बैंकरों, सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) और सरकारों के बीच फासले को कम करेगी।

SARATHI Portal: कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने गुरुवार को 'सारथी' पोर्टल की पेशकश की, जिसका उद्देश्य फसल बीमा योजना पीएमएफबीवाई जैसे बीमा उत्पादों का एक व्यापक ढांचा प्रदान करना है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत करने और किसानों को अपनी चिंताएं दर्ज कराने में सक्षम बनाने के लिए कृषि रक्षक पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 14447 की भी शुरुआत की गई।

Farmers Fasal Bima

पहले से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

इस मौके पर इन योजनाओं को लागू करने वाले हितधारकों के लिए पीएमएफबीवाई, संशोधित ब्याज सहायता योजना (एमआईआईएस) और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के बारे में एक शिक्षण सामग्री प्रणाली भी शुरू की गई। कृषि मंत्री ने इन पहलों की शुरुआत के बाद कहा कि हमारा मंत्रालय भारत को एक विकसित भारत (विकसित राष्ट्र) में बदलने के लिए मिलकर काम कर रहा है। हम डिजिटल तकनीक को अपनाकर समय के साथ आगे बढ़ रहे हैं। पहल से निश्चित रूप से किसानों को लाभ होगा।

End of Feed