Aadhaar Update: आवेदन के कितने दिनों बाद अपडेट हो जाती आधार में नई डिटेल्स, UIDAI ने दी जानकारी

Aadhaar Updation take Time: किसी भी व्यक्ति को उसके जीवनकाल में एक बार ही आधार नंबर जारी किया जाता है। आधार एक तरह से हमारे लिए स्पेशल आईडी कार्ड जैसा है। अगर आपको आधार अपडेट करवाना है, तो यह काम मुफ्त में 14 मार्च 2024 तक करवा सकते हैं।

Aadhaar Updation Times: आधार आज के समय में हमारी पहचान का सबसे जरूरी दस्तावेज है। इसके बिना कोई भी वित्तीय लेन देन और सरकारी योजनाओं का लाभ लेना मुश्किल है। किसी भी व्यक्ति को उसके जीवनकाल में एक बार ही आधार नंबर जारी किया जाता है। आधार एक तरह से हमारे लिए स्पेशल आईडी कार्ड जैसा है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने कहा कि हर 10 साल पर आधार को अपडेट करवाना जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आधार में नई डिटेल्स आवेदन के कितने दिनों में अपडेट हो जाती है।

Aadhaar Update

मुफ्त में अपडेट होगा आधार

अगर आपको आधार अपडेट करवाना है, तो यह काम मुफ्त में 14 मार्च 2024 तक करवा सकते हैं। हालांकि, लोगों को पता होना चाहिए कि ऑफलाइन आधार केंद्रों पर आधार अपडेट करना मुफ्त नहीं है। सिर्फ ऑनलाइन ही मुफ्त में आधार को अपडेट कराया जा सकता है। कोई भी https://myaadhaar.uidai.gov.in/ up पर myAadhaar पोर्टल के माध्यम से अपने आधार को अपडेट करा सकता है। UIDAI के मुताबिक, हर 10 साल में आधार कार्ड की डिटेल अपडेट करना अनिवार्य है।

End of Feed