Aadhar Card: अब बिना आईडी व एनरोलमेंट नंबर के डाउनलोड करें आधार कार्ड, आसान है प्रोसेस

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Dec 7, 2022, 04:23 PM IST

How to Download Aadhar Card: यदि आपका आधार कार्ड गुम हो गया है या फिर आधार अपडेट के बाद आपको नया आधार कार्ड डाउनलोड करना है, तो यहां हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर आप बिना आधार आईडी व एनरोलमेंट नंबर के अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आधार कार्ड के लिए सेंटर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं।
  • नाम और डेट ऑफ बर्थ से भी डाउनलोड कर सकते हैं आधार कार्ड।
  • घर बैठे मात्र 5 से 7 मिनट में डाउनलोड करें आधार कार्ड।

Aadhar card download by Name and date of birth: आज के समय में आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। ट्रेन के टिकट की बुकिंग हो या फिर प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन बिना आधार कार्ड के कुछ भी संभव नहीं है। इसके अलावा राशन कार्ड से लेकर लाइसेंस यानी अन्य दस्तावेजों को बनाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं कई बार जरा सी लापरवाही के चलते आधार कार्ड गुम हो (Aadhar Card Download) जाता है। ऐसे में लोग महीनों तक आधार सेंटर के चक्कर काटते हैं, लेकिन अब आपको आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए लगातार आधार सेंटर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। वहीं यदि आपने अपना आधार कार्ड अपडेट करवा लिया है और आधार कार्ड का इंतजार कर रहे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

यहां हम आपको कुछ आसान स्टेप्स बताएंगे, जिससे आप घर बैठे मात्र 5 से 7 मिनट में अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इतना ही नहीं यदि आपके पास आधार नंबर और एनरॉलमेंट नंबर नहीं है तो भी आप अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर (Aadhar Card Check) सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको एनरोलमेंट आईडी रीट्राइव करना होगा, इसके बाद आसानी से आप आधार कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रहे इसके लिए आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। यदि मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक नहीं हुआ तो आप किसी भी हाल में आधार डाउनलोड नहीं कर सकते।

End of Feed