Aadhaar Card में जन्म तिथि बदलने के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है? कितनी लगेगी फीस

Aadhaar Card DOB Update 2026: अगर आपके आधार में भी जन्म तिथि गलत है और आप उसे सुधारना चाहते हैं तो यह जानकारी आपके काम की साबित होगी।

Aadhaar Card DOB Update 2026: आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज के समय में भारत में रहने के साथ सबसे महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज बन गया है। बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, मोबाइल सिम से लेकर कई जरूरी सेवाओं के लिए इसका इस्तेमाल होता है। ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड में जन्मतिथि (Date of Birth) गलत दर्ज हो गई है, तो इसे जल्द से जल्द अपडेट करवाना जरूरी है। डीओबी अपडेट के लिए आपको किन डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी और कितने रुपये फीस लगेगी सभी जानकारियां इस आर्टिकल में देने जा रहे हैं-

Aadhaar Card DOB Update

DOB अपडेट के लिए कौन-से डॉक्यूमेंट्स चाहिए

UIDAI के अनुसार, जन्मतिथि अपडेट करवाने के लिए आपको कुछ प्रमाणित दस्तावेज जमा करने होते हैं। इनमें सबसे सामान्य दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) ही होता है, जिसे सबसे विश्वसनीय माना जाता है। लेकिन सवाल ये कि अगर किसी व्यक्ति को अपना डीओबी अपडेट भी करवाना हो और उसके पास बर्थ सर्टिफिकेट न हो तो क्या होगा। ऐसी स्थिति में अगर आपके पास वैलिड भारतीय पासपोर्ट (Indian Passport) है, तो वह भी जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाता है। हालांकि, कई बार आधार कार्ड धारक के पास ये दोनों डॉक्यूमेंट भी नहीं होते है। ऐसे में UIDAI की ओर से कुछ और डॉक्यूमेंट्स को भी डीओबी के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाता है।

End of Feed