PIB Fact Check:'आप ₹15,490 के Income Tax रिफंड के हकदार है', ऐसे मैसेज को आयकर विभाग ने बताया FAKE

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 2, 2023, 05:28 PM IST

Pib Fact Check on IT Refund: जालसाज फर्जी मैसेज के साथ आयकर सीजन का फायदा उठाते हैं और लोगों को Fake Message भेजकर उनसे पैसों की ठगी करने की कोशिश करते हैं।

जालसाज अब ऐसा ठगी की फर्जीबाड़ा सामने लेकर आए हैं जो करदाता को फर्जी एसएमएस भेजता है। संदेश उन्हें एक लिंक पर क्लिक करके अपना खाता नंबर सत्यापित करने का निर्देश देता है जो व्यक्तिगत जानकारी चुराने के लिए डिज़ाइन की गई नकली आयकर वेबसाइट पर रीडायरेक्ट (redirects to a fake income tax website) करता है।

income tax refund fake message

जालसाज लोगों को आयकर रिटर्न के Fake Meggage भेजकर ठगी की कोशिश कर रहे हैं

आयकर सीजन का फायदा उठाते हुए, जालसाज करदाताओं को धोखा देने के लिए एक फर्जी एसएमएस प्रसारित कर रहे हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्राप्तकर्ता ₹15,490/- के आयकर रिफंड के लिए पात्र हैं, संदेश उन्हें एक लिंक पर क्लिक करके अपना खाता नंबर सत्यापित करने का निर्देश देता है जो व्यक्तिगत जानकारी चुराने के लिए डिज़ाइन की गई नकली आयकर वेबसाइट पर रीडायरेक्ट करता है।

End of Feed