एक महीने में 8 लाख लोगों ने लिए PNG कनेक्शन, आप भी ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

LPG गैस की सप्लाई में हो रही दिक्कत के कारण सरकार पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही है। आप भी PNG गैस कनेक्शन ले सकते हैं। आइए अप्लाई करने का तरीका जानते हैं।

रसोई गैस (LPG) पर निर्भरता कम करने और वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने के लिए सरकार और गैस कंपनियों की मुहिम का असर दिखने लगा है। पिछले एक महीने में करीब 8 लाख नए पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन जोड़े गए हैं। इनमें घरेलू और कमर्शियल दोनों उपभोक्ता शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इनमें से लगभग आधे कनेक्शन चालू हो चुके हैं, जबकि बाकी प्रक्रिया में हैं।

PNG Connection Apply Online

एक महीने में 8 लाख लोगों ने लिए PNG कनेक्शन, आप भी ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

LPG सप्लाई को लेकर डरने की जरूरत नहीं

सरकारी अधिकारियों ने साफ किया है कि एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। हर महीने करीब 50 लाख सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है, जिससे घरेलू मांग पूरी तरह और कमर्शियल मांग का लगभग 80% तक पूरा किया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि गैस की कमी को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।

End of Feed