Healthier Snack Option: करीब 73 फीसदी भारतीय पढ़ते हैं ‘स्नैक्स' की सामग्री सूची और पोषण मूल्य, सर्वे से मिली जानकारी

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 7, 2024, 03:40 PM IST

Healthier Snack Option: इनमें से 93 प्रतिशत ने पारदर्शिता पर जोर देते हुए लेबल पढ़ने और स्वस्थ विकल्पों को अपनाने की इच्छा जताई है। देशभर में 6,000 से अधिक लोगों के सर्वेक्षण के आधार पर रविवार को जारी की गई ‘हेल्दी स्नैकिंग रिपोर्ट 2024’ में उपभोग के रुझानों की पड़ताल की गई है।

Healthier Snack Option: करीब 73 फीसदी भारतीय किसी भी स्नैक्स (नाश्ता) को खरीदने से पहले सामग्री सूची और पोषण मूल्य को पढ़ते हैं। एक सर्वेक्षण रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। इससे पता चलता है कि ज्यादातर भारतीय स्नैक्स खाते समय स्वास्थ्य के प्रति जागरुक हो रहे हैं। देशभर में 6,000 से अधिक लोगों के सर्वेक्षण के आधार पर रविवार को जारी की गई ‘हेल्दी स्नैकिंग रिपोर्ट 2024’ में उपभोग के रुझानों की पड़ताल की गई है।

Healthier Snack Option

Credits: iStock

पारदर्शिता पर जोर

रिपोर्ट में कहा गया कि सर्वेक्षण में शामिल 73 फीसदी लोग खरीदारी करने से पहले सामग्री सूची और पोषण मूल्य के लिए लेबल पढ़ना पसंद करते हैं। इनमें से 93 प्रतिशत ने पारदर्शिता पर जोर देते हुए लेबल पढ़ने और स्वस्थ विकल्पों को अपनाने की इच्छा जताई है। स्नैकिंग ब्रांड फार्मले की यह रिपोर्ट खाद्य पदार्थों में मिलावट के बढ़ते मामलों के बीच जारी की गई है।

End of Feed