World Migratory Bird Day: भारत की ये 5 जगहें हैं प्रवासी पक्षियों की पहली पसंद, नजारा देख खुश हो जाएगा दिल

World Migratory Bird Day: दुनिया भर के प्रवासी पक्षी कुछ समय बिताने भारत में आते हैं। देश के कुछ खास ठिकाने प्रवासी पक्षियों के पसंदीदा हो सकते हैं। हम आपको ऐसी 5 खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे जहां प्रवासी पक्षियों के साथ खूबसूरत नजारे दिखाई देते हैं।

World Migratory Bird Day: हर साल हजारों किलोमीटर का सफर तय करके जब प्रवासी पक्षी भारत पहुंचते हैं, तो यहां की झीलें और नदियां रंग-बिरंगे परिंदों से गुलजार हो उठती हैं। कोई साइबेरिया की बर्फीली धरती से उड़कर आता है, तो कोई मध्य एशिया और यूरोप के ठंडे इलाकों से भारत का रुख करता है। इन पक्षियों की लंबी यात्रा प्रकृति के अद्भुत चक्र और जीव-जंतुओं के बीच मौजूद गहरे संबंधों की कहानी कहती है।

World Migratory Bird Day

प्रवासी पक्षियों की पसंदीदा जगहें (Photo - Pinterest)

World Migratory Bird Day यानी विश्व प्रवासी पक्षी दिवस के मौके पर इन परिंदों के सफर, उनके प्राकृतिक आवास और संरक्षण के महत्व को समझना बेहद जरूरी है। इस अवसर पर आइए जानते हैं भारत की पांच ऐसी जगहों (Bird Watching in India) के बारे में, जहां प्रवासी पक्षियों की मौजूदगी प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों को खास अनुभव देती है।

End of Feed