अब काम भी होगा वेकेशन स्टाइल, देखें ऐसी जगहें जहां आप शानदार नजारों के बीच 'वर्क फ्रॉम होम' कर सकते हैं

Ghoomne kahan jayein: रोज ऑफिस नहीं जाना है तो क्यों घर मे बिस्तर पर भी पड़े रहना है। क्यों ना खूबसूरत समुद्र तटों या पहाड़ी रिजॉर्ट्स में वर्क फ्रॉम होम का सेट जमा लें और प्राकृतिक सुंदरता के बीच अपने टास्क पूरे करें। जानें ऐसे डेस्टिनेशंस के बारे में।

Ghoomne kahan jayein: कोविड के बाद अभी भी ऑफिस में हाइब्रिड वर्क कल्चर और रिमोट वर्क पॉलिसी चल ही रही है। यह कई लोगों के लिए जीवन का एक नया तरीका बन गया है। अब सिर्फ एक लैपटॉप और इंटरनेट के साथ आप कहीं से भी काम कर सकते हैं। अगर आप घर पर बैठे-बैठे थक गए हैं और बदलाव चाहते हैं तो आपको बस अपना बैग पैक करना है और मैप पर अपनी पसंद का डेस्टिनेशन ढूंढ लेना है। यहां हम आपको पांच ऐसी ही बेहतरीन जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आप काम के साथ जीवन का आनंद भी ले सकते हैं।

Remote Work Destinations

घर से काम भी करो और घूम भी लो

1. गोवा

गोवा सिर्फ छुट्टियों और पार्टियों के लिए ही नहीं है - यह रिमोट वर्क के लिए भी बहुत अच्छा है। कई कैफे और को-वर्किंग प्लेसेज काम करने के लिए तेज वाई-फाई और शांत माहौल प्रदान करते हैं। आप दिन में काम कर सकते हैं और शाम को समुद्र तट पर टहल सकते हैं। अंजुना, वागाटोर और पालोलेम जैसी जगहें शांत हैं और काम करने वाले लोगों के लिए बेहतर हैं।

End of Feed