सिर्फ महिलाओं के लिए है ये लक्जरी द्वीप, जानें क्यों है खास

Women Only Island: अगर आप महिला हैं और घूमने-फिरने के लिए किसी एकांत जगह की तलाश में हैं तो सुपरशी आइलैंड आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है। ये सिर्फ एक ट्रिप नहीं, बल्कि खुद को फिर से खोजने की एक खूबसूरत मौका आपको प्रदान करता है। सुपरशी आइलैंड में क्या खास है और ये क्यों सिर्फ महिलाओं के लिए ही है इसके बारे में यहां डिटेल में जानकारी दी गई है।

Women Only Island: अगर आप यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो फिनलैंड के बाल्टिक सागर में हेलसिंकी के पास एक छोटा सा द्वीप है है जो आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है। हम बात कर रहे हैं सुपरशी आइलैंड की लेकिन, ये कोई आम टूरिस्ट स्पॉट नहीं है, बल्कि सिर्फ महिलाओं के लिए बनाया गया एक खास रिट्रीट है। यहां का सीधा-सा नियम है नो मेन अलाउड। मतलब पूरा स्पेस सिर्फ महिलाओं के लिए, ताकि वे बिना किसी झिझक या दबाव के खुद पर फोकस कर सकें।

Women Only Island

सिर्फ महिलाओं के लिए है ये लक्जरी द्वीप

इस जगह को क्रिस्टिना रोथ ने शुरू किया था। उन्होंने टेक इंडस्ट्री जैसे पुरुष-प्रधान क्षेत्र में काम करते हुए महसूस किया कि महिलाओं को एक ऐसी सुरक्षित जगह चाहिए, जहां वे खुलकर बात कर सकें, अपने अनुभव शेयर कर सकें और एक-दूसरे से सीख सकें। बस इसी सोच से सुपरशी आइलैंड की शुरुआत हुई।

End of Feed