सोलो फीमेल ट्रैवल को बढ़ावा देगा हिमाचल, 2028 तक बड़ा टारगेट तय

Himachal Pradesh Tourism: हिमाचल प्रदेश सरकार सोलो फीमेल ट्रैवलर्स को प्रोत्साहित करने के लिए नई पॉलिसी शुरू कर रही है। इसका लक्ष्य 2028 तक सोलो फीमेल ट्रैवलर्स का हिस्सा बढ़ाना है। इस नीति में एक सुरक्षा ऐप भी शामिल है। यह पहल महिलाओं के लिए यात्रा को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है जिसके बारे में यहां डिटेल में बात की गई है।

Women Friendly Tourism: हिमाचल प्रदेश सरकार का पर्यटन विभाग सोलो फीमेल ट्रैवलर्स को प्रोत्साहित करने के लिए एक नई योजना शुरू करने जा रहा है। इस योजना का नाम SheTravel Policy 2026 है। इस नीति का मकसद है कि साल 2028 तक सोलो फीमेल ट्रैवलर्स की संख्या 18% से बढ़ाकर करीब 35% तक पहुंचाई जाए। इससे ना सिर्फ महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिलेगा, बल्कि राज्य की पर्यटन आय भी बढ़ेगी।

Women Friendly Tourism

फीमेल ट्रैवल को बढ़ावा देगा हिमाचल

एक खास सुरक्षा ऐप SheShield भी इस योजना के तहत लॉन्च की जा रही है। इस ऐप की मदद से महिलाएं जरूरत पड़ने पर तुरंत SOS अलर्ट भेज सकेंगी और सीधे हिमाचल पुलिस से जुड़ सकेंगी। ऐप में सुरक्षित होटल, ट्रेकिंग ट्रेल्स और ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों की वेरिफाइड सुरक्षा रेटिंग भी दिखाई जाएगी। अगर किसी महिला के साथ कोई परेशानी होती है, तो वह इस ऐप के जरिए शिकायत भी कर सकती है।

End of Feed