Kerala Tourism: महिलाओं के लिए अनुकूल बनने जा रही है ये डेस्टिनेशन, जानिए इन जगहों के बारे में

Kerala Tourism: महिलाओं के लिए ट्रैवल को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए केरल एक बड़ा कदम उठाने के लिए तैयार है। महिलाओं के लिए अधिक समावेशी वातावरण बनाने की दिशा में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे में आप भी इन जगहों पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

Women Friendly Destination: केरल दिसंबर 2025 तक खुद को महिला-अनुकूल पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कुमारकोम, कंथलूर, कडालुंडी, कनककुन्नु पैलेस और पेरुम्पलम सभी स्थान अपने अनूठे आकर्षणों के लिए फेमस है और इनमें महिला-अनुकूल पर्यटन विकसित करने की अपार क्षमता है। ऐसे में इन जगहों पर महिला-अनुकूल पर्यटन निश्चित तौर पर राज्य के लिए भी बेहतर होगा। मालूम हो कि केरल रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन सोसाइटी संयुक्त राष्ट्र महिला के साथ मिलकर इस परियोजना को विकसित कर रहा है। आइए नजर डालते हैं 3 शानदार पर्यटन स्थल पर जहां आपको भी जरूर से जरूर से घूमने का प्लान करना चाहिए।

कुमारकोम: कुमारकोम केरल का एक आश्चर्यजनक और प्रसिद्ध बैकवाटर डेस्टिनेशन है। यह स्थान अपने सुंदर हाउसबोट और सुरम्य परिदृश्य के लिए फेमस है। असंख्य सुंदर प्रवासी पक्षियों का ये घर सुकून की तलाश कर रहे पर्यटकों के लिए एक जन्नत से कम नहीं है।

End of Feed