Within 100 kms Delhi: दिल्ली के पास लगा आओ ‘गंगा’ में डुबकी, 1 घंटे में पहुंच जाओ छोटा हरिद्वार

Within 100 KMS Delhi: दिल्ली के आसपास अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं और सोच रहे हैं कि कहां घूमने निकला जाए और उसका असर आपके बजट और टाइम पर भी ना पड़े तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। इस लोकेशन पर जाकर ना केवल आप घूम सकेंगे बल्कि ये जगह धार्मिकता के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है।

Tourist Place near Delhi within 100 km: दिल्ली की आबोहवा से दूर अगर आप कुछ वक्त शांति में प्रकृति के बीच बिताना चाहते हैं तो यहां आपके लिए बेहद काम की बात बताई गई है। Within 100 kms की इस सीरीज में हम आपको बताएंगे दिल्ली के पास बसे उस स्वर्ग के बारे में जहां जाकर आपका घूमना और वेकेशन दोनों साथ में हो जाएगा। गौर करने वाली बात ये है कि यहां जाने के लिए ना तो आपके ज्यादा पैसे खर्च होंगे और ना ही यहां पहुंचने के लिए आपको घंटों ट्रैवल करना पड़ेगा।

मुरादनगर: हम बात कर रहे हैं मुरादनगर की। दिल्ली से मुरादनगर की दूरी महज 52 किलोमीटर है जहां आप 1 घंटे का ट्रैवल करके बेहद आराम से पहुंच सकते हैं। इस जगह को छोटा हरिद्वार के नाम से भी जाना जाता है जहां आप गंगा नदी में डुबकी लगाने का सुख प्राप्त कर सकते हैं। दिल्ली से मेरठ जाते समय मुरादनगर कस्बा पड़ता है जहां गंगा नहर बहती है जो सीधा हरिद्वार से आती है। इस जगह वीकेंड के दिनों में लोगों की भीड़ देखी जा सकती है।

End of Feed