Within 100 KMS Bangalore: बेंगलुरु शहर के पास करें यादगार यात्रा, बॉलीवुड से है खास कनेक्शन

Within 100 KMS Bangalore: अगर आप बेंगलुरु में रहते हैं और घूमने के लिए आसपास किसी अच्छी जगह की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। बेंगलुरु के पास मौजूद इस जन्नत जैसी जगह पर आप बेहद कम टाइम में पहुंचकर खुलकर एक्सप्लोर कर सकते हैं। बेंगलुरु से इस जगह आप महज 1 घंटे में पहुंच सकते हैं।

Places to Visit near Bangalore: बेंगलुरु के आसपास अगर आप घूमने के लिए किसी जगह की तलाश में हैं तो ये लेख आपके लिए ही है। शहर की भागम-भाग भरी जिंदगी से रिलेक्स मोड में आने के लिए आप इस प्यारी सी जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं। Within 100 kms की अपनी इस सीरीज में हम आपको 'सार्केस्ट्रा के शहर' के नाम से फेमस रामनगर के बारे में डिटेल में जानकारी देंगे जिसे जानने के बाद आप फटाफट से यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं। रामनगर बेंगलुरु से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित है। बेंगलुरु शहर के बाहर इतनी छोटी ड्राइव पर शायद आपके लिए यह सबसे अच्छा अनुभव होगा।

बॉलीवुड से खास कनेक्शन: रामनगर बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले के डरावने डाकू गब्बर के ठिकाने के रूप में भी काफी फेमस है। ये जगह पर्वतारोही के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। सिल्क सिटी के रूप में भी फेमस, रामनगर के आसपास के क्षेत्र में बहुत सारे मंदिर और तीर्थस्थल भी मौजूद हैं। बेंगलुरु के आसपास 100 किलोमीटर के भीतर सबसे अच्छे स्थानों में से इसे एक कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा।

End of Feed