सर्दियों में खतरनाक हो जाती हैं ये जगहें , भूलकर भी विंटर में न करें इन जगहों की यात्रा

Places to Avoid in Winter in India : ​ सर्दियों के मौसम में पहाड़ी क्षेत्र जितने सुंदर हो जाते हैं, उतने ही जोखिमों से भरे भी होते हैं। आइए जानते हैं कि सर्दी में कहां की यात्रा से बचना चाहिए।

Places to Avoid in Winter in India : सर्दियों का मौसम आते ही लोग घूमने-फिरने की योजना बनाने लगते हैं। किसी को बर्फ से ढके पहाड़ देखने हैं तो कोई शांत वादियों और खूबसूरत झीलों के बीच छुट्टियां बिताना चाहता है। यही वजह है कि नवंबर से फरवरी के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख और कश्मीर के पर्यटन स्थलों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने लगती है। हालांकि, सर्दियों में हर खूबसूरत जगह घूमने के लिए सुरक्षित नहीं होती हैं। कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण सड़कें बंद हो जाती हैं, तापमान शून्य से काफी नीचे पहुंच जाता है और दूरदराज के क्षेत्रों में मेडिकल सुविधाएं भी सीमित रहती हैं।

सर्दियों में कहां घूमने नहीं जाएं

सर्दियों में कहां घूमने नहीं जाएं

ऐसे में बिना जानकारी और तैयारी के इन जगहों पर पहुंचना परेशानी का कारण बन सकता है। खासतौर पर ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में मौसम तेजी से बदलता है और बर्फबारी के दौरान रास्तों पर फिसलन और हिमस्खलन का खतरा बढ़ जाता है। लद्दाख, स्पीति घाटी, जांस्कर और रोहतांग दर्रे जैसे इलाकों में सर्दियों की यात्रा से पहले कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है। कुछ धार्मिक स्थलों के कपाट भी इस मौसम में बंद रहते हैं। आइए जानते हैं ऐसी कौन-सी जगहें हैं, जहां सर्दियों में सामान्य पर्यटकों को बिना पूरी तैयारी के यात्रा करने से बचना चाहिए।

End of Feed