Winter Hill Stations India: अगर आप बर्फबारी देखने के इच्छुक हैं तो दिसंबर का महीना घूमने-फिरने के लिए एकदम परफेक्ट टाइम होता है। दिसंबर के महीने में भारत के कई हिल स्टेशन एक नई जान के साथ खिल उठते हैं। ठंडी हवा, साफ मौसम और कहीं-कहीं बर्फबारी का आनंद लेने के लिए आप इन 4 हिल स्टेशंस का रुख कर सकते हैं।
दिसंबर स्पेशल हिल स्टेशन
औली, उत्तराखंड: दिसंबर में औली की पहाड़ियां सफेद चादर से ढक जाती हैं। अगर आपको बर्फ और स्कीइंग पसंद है, तो औली से बेहतर जगह शायद ही आपको मिले। औली नेचर लवर्स और एडवेंचर के शौकीन पर्यटकों के लिए जन्नत है। एशिया की बेस्ट स्की डेस्टिनेशन में इसकी गिनती होती है।
दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल): दिसंबर में दार्जिलिंग और भी ज्यादा खिल उठता है। चाय, टॉय ट्रेन और बर्फीले नजारों का मजा आप यहां दिसंबर के महीने में ले सकते हैं। टाइगर हिल, बाटासिया लूप, दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे यहां का प्रमुख आकर्षण है। न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से टॉय ट्रेन या टैक्सी के द्वारा यहां पहुंचा जा सकता है।
शिमला: हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत हिल स्टेशन शिमला दिसंबर में और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। मॉल रोड की रौनक, ठंडा मौसम और बर्फबारी नए साल से पहले आपकी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रैवल पर जाने के लिए भी बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है।
मुनस्यारी (उत्तराखंड): दिसंबर के महीने में मुनस्यारी पूरी तरह से बादलों का स्वर्ग बन जाता है। ट्रैकिंग और नेचर फोटोग्राफी के लिए ये एक परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है। पंचचुली ग्लेशियर, खलिया टॉप, बिर्थी फॉल्स यहां का प्रमुख आकर्षण है। शांत और ऑफबीट हिल स्टेशन की तलाश है तो फिर आपको मुनस्यारी का रुख करना चाहिए।
