भारत का नया हॉटस्पॉट कूनो, वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए स्वर्ग, जानें क्यों जाना चाहिए घूमने

Kuno National Park: वाइल्डलाइफ के शौकीन हैं और घूमने-फिरने के दौरान नया अनुभव चाहते हैं तो इस बार कूनो नेशनल पार्क की यात्रा करने का आप प्लान कर सकते हैं। मध्य प्रदेश का यह नेशनल पार्क पर्यटकों को हमेशा से ही लुभाता रहा है लेकिन, अब एक और खुशखबरी इस पार्क से जुड़ी सामने आ रही है जो आपके ट्रैवल अनुभव में चार चांद लगाने का काम कर सकती है।

Wildlife Tourism India: एडवेंचर और वाइल्डलाइफ के शौकीन हैं तो मध्य प्रदेश का कूनो नेशनल पार्क आपकी अगली ट्रैवल डेस्टिनेशन हो सकता है। हाल ही में कूनो से एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। नामीबिया से लाई गई चीता-आशा ने हाल ही में पांच शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 35 हो गई है।

Wildlife Tourism India

भारत का नया हॉटस्पॉट कूनो

भविष्य में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके और वाइल्डलाइफ लवर्स को नया अनुभव मिले इसके लिए ही अब कूनो नेशनल पार्क सिर्फ बाघों के लिए ही नहीं, बल्कि चीता संरक्षण के नए केंद्र के रूप में भी पहचाना जाने लगा है। हालांकि, अभी यहां चीते देखना आसान नहीं है क्योंकि सफारी रूट सीमित हैं। लेकिन इसका फायदा यह है कि पार्क में संरक्षण को सबसे ज्यादा अहमियत दी जा रही है।

End of Feed