हजारों फ्लेमिंगो के साथ ट्रैवल प्लान, प्रकृति प्रेमियों के लिए परफेक्ट है ये डेस्टिनेशन

Thoothukudi Travel Destination: आप ट्रैवल बकेट लिस्ट में तमिलनाडु के थुथुकुडी को शामिल कर सकते हैं। हजारों फ्लेमिंगो का आगमन यहां हो चुका है, जिससे यह क्षेत्र एक अद्भुत माहौल में बदल गया है। पर्यटक ना केवल फ्लेमिंगो का दीदार यहां कर सकते हैं, बल्कि यहां के ऐतिहासिक स्थलों और खूबसूरत समुद्र तटों का भी आनंद ले सकते हैं।

Tamil Nadu Flamingo Sighting: घूमने फिरने के लिए अगर आप किसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। तमिलनाडु आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकती है। हाल ही में तमिलनाडु के तट पर एक अद्भुत गुलाबी रंग का अनुभव किया गया है जिसके दीदार करने के लिए आप ट्रैवल प्लान कर सकते हैं। तमिलनाडु के थुथुकुडी में हजारों फ्लेमिंगो ने दस्तक दी है, जिसने इस क्षेत्र को एक जीवंत और रंगीन वातावरण में बदल दिया है।

Wildlife tourism Tamil Nadu

Wildlife tourism Tamil Nadu

हर साल, ये अद्भुत पक्षी अपनी प्रवासी यात्रा के दौरान थुथुकुडी की यात्रा करते हैं। मौजूदा समय में यह क्षेत्र फोटोग्राफरों और पक्षी प्रेमियों के लिए एक आकर्षण का केंद्र गया है। थुथुकुडी, जिसे तुतिकोरिन भी कहा जाता है, भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित है।

End of Feed