वही पैकेट वही मसाला, फिर भी पहाड़ों में इतनी टेस्टी क्यों लगती है मैगी, जान लें सच्चाई

अगर आप कभी पहाड़ों पर घूमने गए हों तो एक चीज आपने जरूर नोट की होगी- पहाड़ों में मैगी का स्वाद। वही पैकेट, वही मसाला लेकिन, फिर भी टेस्ट में अपनापन। इसके पीछे का असली कारण ये है।

mountains street food: ऐसा सवाल जो हर ट्रैवलर के दिल में आता है- 'आखिर पहाड़ों में मैगी इतनी टेस्टी क्यों लगती है?' पहाड़ों की यात्रा खासकर ट्रैकिंग मौजूदा समय में पर्यटकों को खासा लुभाती है। यात्रा के दौरान हिमालय की धुंध भरी ऊंचाइयों में शरीर कंपा देने वाली ठंड के बीच खाली पेट ट्रैकिंग करते हुए सामने एक छोटी मैगी की दुकान दिख जाना किसी सपने के सच होने जैसा लगता है। यहां सवाल सिर्फ मैगी (Maggi) का नहीं है बल्कि ये है कि कैसे 1880 के दशक के एक स्विस आविष्कार ने समुद्र तल से 7000 हजार फीट ऊंचाई पर अपनी असली पहचान पाई।

Maggi taste psychology

पहाड़ों में क्यों बदल जाता है मैगी का स्वाद

शरीर और मन का सुकून

सीधे शब्दों में समझें तो पहाड़ों पर यात्रा के दौरान मैगी सिर्फ एक स्नैक नहीं रह जाती बल्कि यह ट्रैकर्स के लिए ईंधन है जो शरीर और मन दोनों को सुकून देती है। पहाड़ों की यात्रा के दौरान अक्सर मौसम ठंडा होता है और इस ठंडक में फटाफट से 2 मिनट में ही जब कोई गर्मागर्म चीज खाने को मिलती है, तो उसका स्वाद अपने आप और भी बढ़ जाता है। पहाड़ों पर हल्का और गर्म खाना शरीर और मन दोनों को सुकून देता है।

End of Feed