Kanyakumari: क्यों घूमने जाना चाहिए कन्याकुमारी? वजह जान फटाफट बना लो प्लान

Kanyakumari Offbeat Trip: भारत के दक्षिणी बिंदु पर स्थित कन्याकुमारी अपने प्राचीन समुद्र तटों और सांस्कृतिक आकर्षणों के लिए फेमस है। विवेकानंद रॉक मेमोरियल और तिरुवल्लुवर की मूर्ति जैसे प्रतिष्ठित स्थल भी यहां टूरिस्ट को खासा आकर्षित करते हैं। मार्च में कन्याकुमारी की यात्रा करना सबसे अच्छा टाइम होता है।

Kanyakumari: तमिलनाडु राज्य के नीलगिरी जिले में स्थित कन्याकुमारी एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। कन्याकुमारी अपने मनमोहक सूर्योदय, सूर्यास्त, संस्कृति, व्यंजनों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए सभी को पसंद आता है। कन्याकुमारी पर्यटकों द्वारा सबसे अधिक पसंद की जाने वाली ट्रैवल डेस्टिनेशन में से एक है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति आपको आश्चर्यचकित कर देगी।

कन्याकुमारी वह स्थान है जहां हिंद महासागर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी मिलती है। प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही यहां आपको समृद्ध और ऐतिहासिक संस्कृति देखने को मिल जाएगी। कन्याकुमारी के शांत समुद्र तट आपकी यात्रा में चार चांद लगा देंगे। आप एक ही स्थान पर सूर्यास्त और सूर्योदय दोनों देख सकते हैं। हिंदू धर्म के लिए भी कन्याकुमारी एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल के रूप में जाना जाता है। यहां स्थित कन्याकुमारी मंदिर देवी कत्यायनी को समर्पित है जो करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र है। यहां मंदिर में आप दर्शन के लिए भी जा सकते हो।

End of Feed